चित्रकोट उपचुनाव में नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला, मुठभेड़ जारी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

चित्रकोट उपचुनाव में नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला, मुठभेड़ जारी

न्यूज़ सर्च@कोंडागांव-  चित्रकोट विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान कोंडागांव के तुमड़ीवाल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। सर्चिंग पर निकले पुलिस के जवान भी पहले अलर्ट थे। उन्होंने तुरंत अपना मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के बीच मुठभेड़ जारी है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के मर्दापाल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके तुमड़ीवाल जो चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से लगा हुआ है। वहां उपचुनाव का महा मतदान पर्व शान्तिपूर्ण तरीके से चल रहा था। दोपहर के दौरान जिला पुलिस बल व डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकली थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी अपना मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वहां और बल भेजा गया। फिलहाल जवानों की फायरिंग से नक्सलियों का हमला कमजोर पड़ रहा। फायरिंग लगातार जारी है। किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

Please read this link

9 महीने की बिल्ली से रेप कर मोम से जलाया, अधिकारियों ने कहा ऐसी क्रूरता पहले नहीं देखी

जब पुरुषों ने गर्भवती महिला को कंधा देने से किया मना तो मौत महिलाओं ने उठाई अरथी किया अंतिम संस्कार

न्यूज़ सर्च ब्रेकिंग = छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन की जगह होंगे मैनुअल टेंडर

Pages