न्यूज़ सर्च@चित्रकूट. जिले के नोडल अधिकारी व उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस विश्वजीत महापात्रा दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस लाइन में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक की और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बजिला कारागार का निरीक्षण कर कैदियों का हाल जाना।
विश्वजीत पात्र ने रामघाट में आम जनता के साथ संवाद किया और उनसे पुलिस की कार्यशैली के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और पत्रकारों से जिले की पुलिसिंग के बारे में न सिर्फ चर्चा की बल्कि बेहतर पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी मांगा। महापात्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में नोडल अधिकारी तैनात किया है।जिसके तहत मैं चित्रकूट जनपद का भ्रमण करने आया हूं।सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे पुलिस के बेहतर संबंध उसके बारे में उनसे फीडबैक लिया और जिला जेल का निरीक्षण किया है। यहां से वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
बाईट:- विश्वजीत महापात्र (नोडल अधिकारी पुलिस/डीजीपी फायर सर्विस)
विश्वजीत पात्र ने रामघाट में आम जनता के साथ संवाद किया और उनसे पुलिस की कार्यशैली के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और पत्रकारों से जिले की पुलिसिंग के बारे में न सिर्फ चर्चा की बल्कि बेहतर पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी मांगा। महापात्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में नोडल अधिकारी तैनात किया है।जिसके तहत मैं चित्रकूट जनपद का भ्रमण करने आया हूं।सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे पुलिस के बेहतर संबंध उसके बारे में उनसे फीडबैक लिया और जिला जेल का निरीक्षण किया है। यहां से वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
कोतवाली थाने का किया निरीक्षण
पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस ने थाना कोतवाली कर्वी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पदस्थ कर्मचारियों का परिचय जाना और साफ सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने CCTNS कार्यालय में कंप्यूटरों की संख्या की जानकारी ली, मालखाना में शस्त्रों की जानकारी लेकर शास्त्रों को साफ व सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बलवंत चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आशीष उपाध्याय की रिपोर्ट


