लैब टेक्नोलॉजिस्ट मनाएंगे द्वितीय मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

लैब टेक्नोलॉजिस्ट मनाएंगे द्वितीय मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस

न्यूज़ सर्च@बिलासपुर-  छत्तीसगढ़ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट प्रकोष्ठ के द्वार 24 अक्टुबर को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जांजगीर चाम्पा जिले में जिला अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट प्रकोष्ठ  के उप संयोजक एवम बिलासपुर संभाग के संयोजक एम.एल. साहू जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट प्रकोष्ठ के प्रान्तीय अध्यक्ष विकास कुमार यादव केे निर्देशानुसार राज्य में द्वितीय मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में जांजगीर चाम्पा जिले में जिला अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टर एवं समस्त मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजिस्ट, जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जांजगीर चाम्पा,  जिले में कार्यरत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साहू ने बताया कि वर्ष 2018 से इस दिन को फादर ऑफ माइक्रोस्कोपी व फादर ऑफ माइक्रोबायोलॉजी सर एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक के जन्मदिन पर 24 अक्टुबर को उनकी स्मृति के रुप में मनाया जा रहा है।

Pages