न्यूज सर्च@चित्रकूट-करवा चैथ के दिन प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी (हिस्ट्रीशीटर) अखिलेश मिश्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका के परिजनों ने मिश्रा और उसकी प्रेमिका को इतनी बेरहमी से मारा था कि घायल अखिलेश की मौत हो गई और प्रेमिका की हालत गंभीर है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम नांदी में करवाचौथ के दिन प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी जो पुलिस मुठभेड सहित पहाड़ी थाना का हिस्ट्रीशीटर है की प्रेमिका के परिजनो ने पिटाई कर दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के भाई ने थाना पहाड़ी में आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह लगातार अभियुक्तों तलाश कर रहे थे। बीती शाम सब इंस्पेक्टर गजवये आलम, आरक्षक बसीर, प्रवीण पाण्डेंय, लवकुश, चालक शिवमणि मिश्रा के साथ वांछितो की तलाश में कर्वी मार्ग पहुंचे कि बाबूपुर मोड के पास दो व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे। उन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम विकास त्रिपाठी पुत्र मुन्नीलाल, नीलेश पुत्र मुन्ना निवासी नांदी बताया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय
यह भी लिंक पढें
चित्रकूट में प्रेमिका के घर घुसे हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से हुई मौत
मल्लाह ने आटे के दीये प्रवाहित कर मां मंदाकिनी को स्वच्छ बनाने जगायी अनोखी अलख