न्यूज़ सर्च@चित्रकूट- जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने के बाद बेहोश हुए वन कर्मी की हत्या कर उसके शव को जंगल में छिपा देने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने घटना को अंजाम देना भी स्वीकार कर लिया गया है।
मानिकपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि गत शुक्रवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारी अनूप सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह निवासी चुरेह केसरुआ की मौत हो गई थी। वह शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए ग्यारह हजार वोल्टेज करंट लाइन की चपेट में आ गया था। करंट लगने से वह बेहोश हो गया था। यह देख शिकारी सोमनाथ व लखनलाल पुत्र भैरव कोल, बच्चू पुत्र हीरालाल कोल, राजेश पुत्र रामआसरे कोल, जीवा पुत्र बोधई कोल, नत्थू पुत्र श्याम कोल व संतोष पुत्र महेश कोल दहशत में आ गए। उन्होंने पकड़े जाने के डर से वनकर्मी को बचाने की जगह बेंत की हंसिया व कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और उसके बाद प्लानटेशन की खखरी के पत्थरों में उसके शव को दबा दिया। पुलिस ने अनूप के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर शव को ढूंढ निकाला। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने हत्योरोपी जीवा पुत्र बुधई व नत्थू पुत्र श्याम निवासी चुरह केसरुआ को 52 नं रेल्वे पुल के पास गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी केके मिश्रा, एसएसआई अशोक कुमार निगम, एसआई अनिल कुमार साहू ने उससे पूछताछ की तो वह उन्हें गमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और वारदात के बारे में पूरी जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गयी हंसिया, दो किमी लम्बी तार, मोबाईल फोन, खून से लथपथ पत्थर को जब्त कर लिया गया है।
ये लिंक भी पढ़ें
जब पुरुषों ने गर्भवती महिला को कंधा देने से किया मना तो मौत महिलाओं ने उठाई अरथी किया अंतिम संस्कार
https://youtu.be/8zXJwJLSsno