न्यूज़ सर्च@चित्रकूट- विधानसभा उप चुनाव सकुशल संपन्न कराने को सभी बूथों में पोलिंग पार्टियां तैनात की गई है। सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
क्षेत्र में तीन लाख 38 हजार 116 मतदाता मतों का प्रयोग कर प्रत्याशियों के तकदीर का फैसला करेंगे। रविवार को सीआईसी प्रांगण से मानिकपुर 237 विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव संपन्न कराने को 305 मतदान केन्द्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई है। जिनमें 410 बूथ है। 10 जोन व 43 सेक्टरों में बांटा गया है। आज सोमवार को सवेरे सात बजे से मतदान प्रारंभ होंगे। पोलिंग पार्टियां भेजने का कार्य सवेरे से शाम तक जारी रहा। बसो से पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों के साथ बूथों के लिए भेजे गए हैं। 10 फीसदी अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों को चित्रकूट इंटर कालेज में रखा गया है जो चुनाव संपन्न होने तक मौजूद रहेंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा निगरानी की जाएगी। तीन बार हाजिरी होगी। विधानसभा क्षेत्र में 183889 पुरुष व 154220 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगें। 48 बूथों पर बेबकास्टिंग होगी। 12 बैरियर लगाए गए हैं। आवागमन करने वालों की बारीकी से जांच होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरामिलेट्री तैनात रहेगी।