डीएम,एसपी की मौजूदगी में बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

डीएम,एसपी की मौजूदगी में बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

न्यूज़ सर्च@चित्रकूट- जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी से मतदान के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियों का जायजा लिया।

 जिलाधिकारी ने कहा कि 237 मानिकपुर विधानसभा के उप चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रातः से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। 98 बसों की व्यवस्था है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान कराना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। पोलिंग पार्टियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथों पर सेल्फी प्वांइट की भी व्यवस्था की गई है। 410 पोलिंग बूथ, 305 मतदान केन्द्र, 43 सेक्टर, 10 जोनल मजिस्ट्रेट, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं जो मतदान को सकुशल सम्पन्न करायेंगे। 21 अक्टूबर को प्रातः सात बजे से मतदान सम्पन्न होगा। जिसकी रिर्पोट समय पर कलेक्ट्रेट में स्थापित कन्ट्रोल रूम जिसका नम्बर 8765473613 तथा 8765473609 पर प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 2 अपर पुलिस अधीक्षक, 4 पुलिस उपाधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। जनपद में पहली बार दस्यु मुक्त चुनाव सम्पन्न कराया जा रहा है। कोई भी अराजकतत्व अगर चुनाव प्रक्रिया में विध्न डालने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। तदोपरान्त सामान्य प्रेक्षक एस.धनराजू, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों ने राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में बने स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने सभी व्यवस्थाओें का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कमियां शेष हैं उसे आज ही तत्काल पूर्ण करा लिया जाये। ताकि पोलिंग पार्टियां वापस होने पर किसी को कोई स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा करने पर कोई समस्या न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे
_____________________

Pages