न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली - इंडियन रेलवे नया नियम लागू किया है कि अब यदि ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों देरी के लिये मुआवजा देना होगा।। भले ही यह नियम देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन (tejas) तेजस एक्सप्रेस पर लागू किया गया है लेकिन जल्द ही इसे अन्य ट्रेनों पर भी लागू किया जाएगा। अब तक इंडियन रेलवे केवल ट्रेन के रद्द होने पर ही पैसा रिटर्न करता था। न करने पर उपभोक्ता को फोरम जाने का भी अधिकार था।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ट्रेतेजस न को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान यह भी ऐलान किया गया था कि (tejas) तेजस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को 250 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।
इस तरह मिलेगा मुआवजा
तेजस (tejas) अगर एक घंटा लेट होती है, तो 100 रुपये और 2 घंटे पर 250 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यह नियम लागू हो सकता है।


