दिल्ली-NCR (National Capital Region) के हजारों लोगों का रोजाना सफर बेहद आसान कर देने वाले दिल्ली मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क (Delhi Meerut Rapid Rail Network) के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। काम में तेजी के तहत रैपिड रेल निर्माण की दिशा में दुहाई और गुलधर में पिलर्स बनाने का काम तेज हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, काम में तेजी लाने के मकसद से नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (National Capital Region Transport Corporation) ने प्रथम चरण के काम को 2 भाग में बांट दिया है। निर्माण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, रैपिड रेल संचालन के लिए पिलर्स की ऊंचाई 12 मीटर रखी गई है। बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के तहत पहले चरण में 17 किलोमीटर लंबे रेल नेटवर्क पर काम किया जा रहा है। काम की गति अनुमान के मुताबिक, 5 साल के भीतर मार्च, 2023 तक रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच रफ्तार भरने लगेगी।
यहां पर बता दें कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का पहला पिलर बनाने का कार्य गुलधर से दुहाई के बीच किया जाएगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने दावा किया कि कुछ दिनों में निर्माण कार्य दिखने लगेगा। अब तक जमीन के नीचे पिलर की फाउंडेशन बनाने का काम किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिक खंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस खंड को दो पैकेज में बांट कर काम किया जा रहा है।एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक खंड पर 2023 तक रैपिड रेल का परिचालन शुरू करना है। इस खंड पर 400 पिलरों पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। दो पिलरों के बीच की दूरी 25 मीटर होगी। पिलर की फाउंडेशन 28 मीटर गहरी बनाई गई है। पिलर की औसत ऊंचाई 12-13 मीटर रखी गई है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि पिलर गोलाकार में होंगे। इस खंड पर साहिबाबाइ, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशन बनाए जाएंगे। दुहाई में डिपो भी बनेगा। मेरठ तिराहे पर प्रस्तावित रैपिड रेल के गाजियाबाद स्टेशन को शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। साहिबाबाद स्टेशन को प्रस्तावित वसुंधरा सेक्टर-दो मेट्रो स्टेशन व साहिबाबाद बस टर्मिनल से जुड़ेगा।