क्या आप जानते हैं कोहली के एक दिन के खाने का कितना है खर्च - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

क्या आप जानते हैं कोहली के एक दिन के खाने का कितना है खर्च

न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली:- क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक दिन के खाने का खर्च कितना है। वो अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखते हैं। अपनी सेहत की बदौलत ही वह बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। विराट कोहली का नाम विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
तो आप भी जान लें कि विराट की पूरे दिन की डाइट क्या है और उस पर कितना खर्च आता है। विराट जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ-साथ काफी हेल्दी खाना खाते हैं। खुद को बहुत ही ज्यादा फिट रखते हैं। कोहली को सुबह नाश्ते में आमलेट खाना बेहद पसंद है। इसके अलावा वह पालक पनीर और फ्रूट जूस भी लेते हैं। कोहली का कुल नाश्ता लगभग 10 हजार रुपए का होता है। दोपहर के खाने में विराट को नॉनवेज खाना पसंद हैं। लंच में विराट ग्रीन चिकन और पालक के साथ मछली खाते हैं। उस पर लगभग 15 हजार तक का होता है।
अगर रात के खाने की बात करें तो विराट रात के खाने में दो रोटी पालक की सब्जी और मछली खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनका रात का खाना लगभग 10 हजार का होता है।कुल मिलाकर विराट कोहली के पूरे दिन के खाने का खर्च लगभग 35 हजार रुपए होता है।

Pages