जमीन अदला बदली मामले में पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी को हाईकोर्ट से मिली राहत - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

जमीन अदला बदली मामले में पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी को हाईकोर्ट से मिली राहत

न्यूज़ सर्च@बिलासपुर- पूर्व आईएएस और मौजुदा समय में भाजपा नेता ओ.पी. चौधरी को हाईकोर्ट से राहत मिली है। ओपी चौधरी के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने कमिश्नर ऑफ़ इंक्वारी एक्ट के तहत सी के खेतान को जांच सौंपी थी, हाईकोर्ट ने उस जाँच पर रोक लगा दी है। दंतेवाड़ा कलेक्टर रहे ओपी चौधरी पर आरोप लगाया गया था कि, ज़मीन के अदला बदली में नियमों की अवहेलना की गई है।

ओपी चौधरी ने हाईकोर्ट में इस नई जाँच कमेटी को चुनौती दी थी। जस्टिस पी सैमकोशी ने इसकी सुनवाई की और राज्य सरकार की उस समिति जिसमें सी के खेतान अध्यक्षता कर रहे हैं उसे जाँच करने से रोक दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए नोटिस भी जारी किया है। प्रकरण की अगली तारीख 6 नवंबर घोषित की गई है।

Pages