न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली- भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनेंगे। सौरभ का अध्यक्ष बनना इसलिए तय माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने 14 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है।
बीसीसीआई के सदस्यों ने भी बोर्ड मीटिंग के बाद उनके नाम पर अपनी मुहर भी लगा दी है। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए सौरभ गांगुली के अलावा किसी और ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा है। इसलिए गांगुली का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। गांगुली बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद टीम मैनेजमेंट के फसलों पर भी अपनी राय देंगे। गांगुली के अध्यक्ष बनने पर किसी का सीधा हस्तक्षेप तो नहीं देखता लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ खिलाड़ी जो सौरव के काफी नजदीक है उनकी वापसी जल्दी इंडियन क्रिकेट टीम में हो जाएगी। इसे लेकर कुछ विरोधाभास भी सामने आ सकते हैं। टीम इंडिया में वापसी करने वाले खिलाड़ियों के नाम की बात की जाए तो इसमें एम एस धोनी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, करुण नायर, संजू सैमसन और यूसुफ पठान आदि के नाम प्रमुख हैं।