बिजली विभाग में 1146 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बिजली विभाग में 1146 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका

न्यूज़ सर्च@रायपुर. छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Assistant grade के 1146 पदों पर भर्ती (recruitment) करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने तैयारी भी शुरू करदी है। जिन 12वीं पास बेरोजगारों के पास एक साल का डिप्लोमा है, उनके लिए यह अच्छा और सुनहरा मौका है।
कंपनी यह पद आउट सोर्सिंग के जरिये भरेगी। कंपनी जल्द ही 1146 कम्प्यूटर ऑपरेट के पदों पर भर्ती निकलेगी। इन कर्मचारियों की नियुक्क्ति पहले छह माह के लिए होगी। इसके बाद उनकी संविदा अवधि को बढ़ाया जाएगा।
आउट सोर्सिंग पर भर्ती होने वाले कम्प्यूटर ऑपरेट और ठेकेदार के लिए नियम व शर्ते डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जारी कर दिया है। इसमें वही बेरोजगार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने 12वीं पास के साथ एक साल का डिप्लोमा भी किया है।


Pages