अब छत्तीसगढ़ियों को मिलेगा 20 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अब छत्तीसगढ़ियों को मिलेगा 20 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने लिया फैसला 

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार अब राज्य के नागरिकों को 20 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी। शुक्रवार को राज्य के कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही पहले राज्य में चल रही स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लोगों को मिलता रहेगा। इसके तहत 2011 की सर्वे सूची में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज और सामान्य लोगों को 50 हजार रुपए का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए दो स्वास्थ्य योजनाएं शुरू करने का निर्णय लिया। इन स्वास्थ्य योजनाओं का नाम डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य हायता योजना रखा गया है।
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ सहायता योजना में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल परिवार के साथ ही नई योजना के अनुसार सभी अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को शामिल किया गया है। इसमें छप्पन लाख परिवार शामिल  हैं। इन्हें 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा । इस योजना के अंतर्गत राज्य में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना और राष्ट्रीय, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) आदि  योजनाओं को शामिल किया गया है।
 नई योजना अंतर्गत राज्य के सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को स्वास्थ्य लाभ किसी भी शासकीय पंजीकृत चिकित्सालय में नगद रहित इलाज दिया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन संचनालय स्वास्थ्य सेवाओं के द्वारा स्थापित राज्य नोडल एजेंसी ट्रस्ट (assurance) मॉडल पर किया जाएगा।
 संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुए दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें केस की गंभीरता को देखते हुए और मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर अधिकतम 20 लाख तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ बना पहला राज्य

20 लाख तक के मुफ्त इलाज का निर्णय लेने के बाद छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य बन है जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान करेगा।

एम्स को मिलेगी नया रायपुर में जमीन

कैबिनेट की बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान aims रायपुर को रायपुर अटल नगर में निशुल्क भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया है। यहां मरीजों को उच्च गुणवत्ता उपचार सामान्य दरों पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों और उन पर शोध करने के लिए School of Public Health Center Outreach Center,  Oncology Unit Risarch Center and Center of Excellent  (स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ सेंटर आउटरीच सेंटर, ओंकोलॉजी यूनिट रिसर्च सेंटर एंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंट) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) उपरवाड़ा में दो लाख चार हजार 771.12 वर्गमीटर भूमि प्रदान करेगा।

Pages