न्यूज सर्च@भिलाई:- छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस (chhattisgarhi film actress) माया साहू पर शनिवार दोपहर कुछ बाइक सवार युवकों ने एसिड से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वार्ड नंबर 12 कांट्रैक्टर कॉलोनी में रहने वाली माया साहू छत्तीसगढ़ी फिल्म में बतौर हीरोइन काम करती हैं। वह शनिवार दोपहर अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से ताक में बैठे बाइक सवार पीछे से पहुंचे और ज्वलनशील केमिकल उनके ऊपर फेंक कर फरार हो गए । इससे माया बुरी तरह से झुलस गई और दर्द के मारे चिल्लाने लगी। जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।