सरकारी शराब के बंद बोतल में निकल रहे किडे और कांच बम्हनीडीह अंग्रेजी शराब दुकान का मामला - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सरकारी शराब के बंद बोतल में निकल रहे किडे और कांच बम्हनीडीह अंग्रेजी शराब दुकान का मामला

सरकारी शराब के बंद बोतल में निकल रहे किडे और कांच 

बम्हनीडीह अंग्रेजी शराब दुकान का मामला


न्यूज सर्च@ बम्हनीडीह - छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने 15 सालों राज किया और अंत में भाजपा सरकार शराब बंदी की ओर बढ़ रही थी तभी भाजपा को करारी हार का सामना करना पडा़ वही दुसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी छत्तीसगढ़ में पुर्ण शराब बंदी कि बात कर रही थी मगर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी कहीं नजर नहीं आ रहा है बल्कि वहीं दुसरी ओर अब मार्केट में किड़े वाले शराब की खबर सामने आ रही है छत्तीसगढ़ सरकार कई कम्पनियों से शराब खरीदती है कई उंचे ब्रांड है तो वही मार्केट में सस्ती ब्रांड भी उपलब्ध है सरकार द्वारा शराब के रेट में इजाभा तो कर दिया गया मगर गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है कही शराब में किडे की शिकायत मिल रही है तो कहीं कचरे की यहाँ तक कम्पनियों द्वारा इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि बाटल में कांच के टुकड़े भी मिल रहे हैं अगर यह कांच का टुकड़ा कही शराब के साथ कोई पी ले तो उसकी मृत्यु निच्शित है ।


ऐसा ही गंभीर मामला इस वक्त बम्हनीडीह में सामने आया है जहाँ सबसे सस्ती अंग्रेजी शराब सी जी फाइन विस्की जो हाल ही में मार्केट में आई है जिसका मार्केट प्राइज 80 रूपये है बम्हनीडीह सरकारी शराब भट्ठी में उस समय महौल गरमा गया जब एक ग्राहक के बाटल में किडा निकला ग्राहक सोनु चौहान ने बताया कि वहा शराब लेकर गया और जैसे ही उसे आधा खोला ही था कि अचानक उसकी नजर बाटल के अंदर चिपके हुए किडे पर पडी जिसे देख कर वहा घबरा गया और तुरंत बिना देर किए हुए सरकारी शराब भट्ठी पहुँच गया देखते ही देखते शराब में किडे की खबर पुरे क्षेत्र में आग कि तरह फैल चुकी थी भट्ठी में मौजूद कर्मचारियों ने जब सी जी फाइन कंपनी के बाकी पडे हुए शराब को चेक किया तो एक कार्टुन मे ही 5-6 बाटलो में किडे मिले और एक में 4-5 कांच के टुकड़े मिले शराब कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सुचना जिला आबकारी अधिकारी को दिया ओर सारी बातें बताई अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शराब की बिक्री पर रोक लगा दी और कर्मचारियों को कहा कि बिना आदेश के  सी जी फाइन विस्कि को न बेचे

इस संबंध में क्या कहना है लोगो का 

इस बारे में बम्हनीडीह निवासी गुलाबुद्दीन प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जो कि मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते उनसे बात किया गया और मामले से अवगत कराया गया उन्होंने सी जी फाइन विस्की में किडे और कांच निकलने के विषय को गंभीर बताते हुए इस विषय को राजधानी तक ले जाने व जल्द ही इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया

Pages