न्यूज़ सर्च@भिलाई:- दुर्ग जिले के नगर पालिक निगम भिलाई के टाउनशिप अंतर्गत रिसाली क्षेत्र के दशहरा मैदान में निगम प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से 14 गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दशहरा मैदान में एक कथा के आयोजन के बाद बचे हुए भोजन को खुले में फेंक दिया गया था। उसे खाने से 14 गायों की मौत हो चुकी है। इन गायों को नगर निगम की टीम ने डिस्पोज करने के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के क्षेत्र में पड़ने वाले दशहरा मैदान में आदर्श सांस्कृतिक मंच द्वारा खाटू श्याम महाराज की भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें भंडारे के कार्यक्रम के बाद बचा खाना खुले में फेंक दिया गया था। उसे खाने से रविवार को 5 और सोमवार को 9 गायों की मौत हुई। अब तक कुल 14 गायों की मौत हो चुकी है। वहीं आदर्श संस्कृतिक मंच के सदस्य इस बात से पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि निगम भिलाई का निर्देश है, कि कहीं भी अगर 100 से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था हो तो उससे पहले नगर निगम से आपको अनुमति लेनी पड़ेगी। लेकिन इसके बाद भी भोजन खुले में फेंक दिया जाता है। Vetenariry Doctor वेटनरी डॉक्टर Dr. sk verma का कहना है। गायों का पोस्टमार्टम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।