अधेड़ बिल्डर के साथ संदिग्ध हालत में मिली युवती
न्यूज़ सर्च@बालोद:- पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा ने नाम पर फर्जी आवेदन कर सरकारी रेस्ट हाउस बुक कर रंगरेलियां मनाते अधेड़ बिल्डर और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमतरी के मुजगहन निवासी और पेेेशे से ठेकेदार 47 वर्षीय तुलेश सिन्हा ने पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा ने नाम पर फर्जी आवेदन कर सरकारी रेस्ट हाउस बुक कराया है। वह वहां एक लड़की के साथ रुका है। मुखबिर की सूचना पर पुुलिस ने रविवार रात जिला मुख्यालय के पुराने रेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस आने की सूचना मिलते ही ठेकेदार ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस के जवानों ने दारवाजा तोड़कर दोनों को कमरे से बाहर निकाला। बिल्डर और युवती को गिरफ्तार करके पुलिस ने सोमवार सुबह न्यायालय में प्रस्तुत किया।
रेस्ट हाउस पहुंची महिला तहसीलदार
संदिग्ध घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रविवाद देर रात महिला तहसीलदार रश्मि वर्मा, बालेाद थाना प्रभारी जीएल ठाकुर और एसडीओपी पीसी श्रीवास्तव टीम बनाकर रेस्ट हाउस पहुंचे। वह लोग देर रात 12 बजे तक दरवाजा खटखटाते रहे। जब अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तब दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि रेस्ट हाउस के तांदुला कक्ष से धमतरी के मुजगहन निवासी 47 वर्षीय तुलेश सिन्हा और भिलाई निवासी 23 वर्षीय युवती को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया है।
एसडीएम के कहने पर अलॉट हुआ था कमरा
बालोद सरकारी रेस्ट में छापेमार कार्रवाई के बाद जब पुलिस ने आरोपी बिल्डर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे कमरा एसडीएम के कहने पर अलॉट हुआ था।
पूर्व विधायक ने जारी किया बयान
इधर पूरे मामले में पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह आरोपी को नहीं जानते। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके नाम का दुरूपयोग किया गया है। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।