न्यूज़ सर्च@जांजगीर-चांपा. डॉक्टर जीवन बचाने का काम करता है, इसलिए उसे भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। यदि यही जीवन बचाने वाला भगवान किसी मासूम का जीवन बर्बाद करे तो उससे बड़ा राक्षस और कोई नहीं हो सकता है। ऐसा ही एक राक्षस डॉक्टर सारागांव का है, जिसने मामा भांजी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। सारागांव थाने में डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि पीडि़ता स्वास्थ्य विभाग में कार्य करती है। विभागीय काम काज के बहाने डॉक्टर ने अपनी भांजी (पीडि़ता) को अपनी हवस का शिकार बनाया। सारागांव पुलिस के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मामा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी है। आरोपी डॉक्टर प्रताप सिंह कुर्रे ने रविवार को उसे बुलाया और अकेला पाकर उसके साथ अनाचार किया। इससे पहले भी वह उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। डॉक्टर को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।