मऊ कस्बे में हुई चोरी के आरोपी गिरफ्तार, हुआ खुलासा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मऊ कस्बे में हुई चोरी के आरोपी गिरफ्तार, हुआ खुलासा

10 हजार रुपये के साथ 3 चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
न्यूज़ सर्च@मऊ/चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान  में आज सुभाषचन्द्र चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ के मार्गदर्शन में उ0नि0  राधाकृष्ण तिवारी तथा उनकी टीम द्वारा चोरी करने वाले 3 नामजद चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गौरतलब हो कि दिनाँक 8.11.2019 को थाना मऊ में पीड़ित रामेन्द्र स्वरुप श्रीवास्तव पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप निवासी पैट्रोल पम्प के पास कस्बा व थाना मऊ द्वारा सूचना दी गयी कि उनके घर में सत्तार अहमद पुत्र लाल बुद्धन, सद्दाम पुत्र लाल बुद्धन, चांद पुत्र मुहम्मद रफी निवासीगण पैट्रोल पम्प थाना मऊ जनपद चित्रकूट तथा एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की गयी है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौरसिया ने चोरों को पकड़ने के लिए उ0नि0 राधाकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिस पर उ0नि0  राधाकृष्ण तिवारी तथा उनकी टीम ने कड़ी मेहनत कर तीनो नामजद चोरों को अहीरी पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके पास  से 1 लेडीस पर्स, 10000हजार रुपये नगद, 2 आधार कार्ड व 1 वोटर आईडी कार्ड बरामद हुये।गिरफ्तार चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय

Pages