इस खिलाड़ी पर लगा बैन 15 नवंबर को हो जाएगा समाप्त, एक साल बाद हो सकती है टीम इंडिया में वापसी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

इस खिलाड़ी पर लगा बैन 15 नवंबर को हो जाएगा समाप्त, एक साल बाद हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

न्यूज सर्च@नई दिल्ली- भारतीय टीम के उभरते युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पर बीसीसीआई ने 6 महीने पहले बैन लगा दिया था। 15 नवंबर को उस पर लगा बैन समाप्त हो जाएगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पृथ्वी वापसी भारतीय क्रिकेट टीम में हो जाएगी। पृथ्वी काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वल्र्ड कप का खिताब जिताया था।

यह था बैन लगने का कारण

पृथ्वी शॉ पर प्रतिबंधित दवाई लेने के कारण बीसीसीआई ने 8 महीने का बैन लगाया था। उन्होंने ऐसी खांसी की दवाई का उपयोग किया था, जिसे बीसीसीआई स्वीकार नहीं करती। इस लापरवाही के कारण बीसीसीआई बैन लगया था। अब १५ नवंबर को उन लगा बैन समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अपनी खोई फिटनेस को वापस पाने के लिए पृथ्वी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ रहकर ट्रेनिंग करेंगे।

इस तरह का रहा है प्रदर्शन

पृथ्वी ने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट मैच खले हैं। इसमें 118.50 की औसत और 94.05 की शानदार स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं 17 फस्र्ट क्लास मैचों में 60.93 की शानदार औसत से 1767 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक तथा 8 अर्धशतक शामिल हैं।

आपकी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करें साथ में चैनल को फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।

Pages