हाउसिंग बोर्ड 20 प्रतिशत छूट पर बेचेगा 7000 मकान व दुकान - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हाउसिंग बोर्ड 20 प्रतिशत छूट पर बेचेगा 7000 मकान व दुकान

बोर्ड की बैठक में आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर नेे लिया फैसला

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- हाउसिंग बोर्ड के खली पड़े लगभग 7 हजार मकान और दुकानों को बेचने के लिए बोर्ड ने कीमतें कम करने का निर्णय ले लिया है। बोर्ड की बैठक में खाली मकान और दुकानों के साथ नवनिर्मित प्रोजेक्ट में 20 फीसदी तक की छूट का एलान किया गया है। बोर्ड की बैठक के निर्णय को स्वीकृति के लिए अब केबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।
Beejapur में नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद
हिंदुस्तान और एचएमटी जैसी 19 बड़ी सरकारी कंपनियां हो सकती हैं बंद

आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में  नवा रायपुर अटल नगर स्थित पर्यावास भवन में गुुरुवार को आयोजित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 61वां मंडल सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं पर रायशुमारी हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा वर्ष 2019 तक 99 हजार 186 भवनों का और 3 हजार 264 व्यावसायिक भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसमें 2 हजार 665 आवासीय और 28 व्यावसायिक भवन निर्माणाधीन हैं। इन भवनों में से 3 हजार 687 निर्मित आवासीय भवन अविक्रित है. जिनका वर्तमान में मूल्य 667 करोड़ 63 लाख रुपए है। इसी तरह 448 निर्मित व्यावसायिक भवन अविक्रित है. जिनका वर्तमान में मूल्य 114 करोड़ 55 लाख रुपये है।
Rabi peerzada रबी पीरजादा के समर्थन में फौजिया इलियास ने शेयर की न्यूड तस्वीरें

Pages