श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक
निकुंज आश्रम अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश से कथा वाचन के लिए पधारेंगे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी रामकृष्णाचार्य जी महाराज
न्यूज सर्च@बम्हनीडीह:- भगवान श्री शिवरीनारायण की पावन धरा में अगहन मास के आते ही शिवरीनारायण मठ महोत्सव की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है प्राप्त जानकारी के अनुसार नवम्बर माह में ही यह कार्यक्रम आयोजित होगा विदित हो कि शिवरीनारायण मठ मंदिर में हर वर्ष शिवरीनारायण मठ महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के कोने-कोने से सन्त महात्मा श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी गण उपस्थित हो कर भगवान की कथा का रसपान करते हैं एवं भगवान शिवरीनारायण का दर्शन करके अपना जीवन धन्य बनाते हैं इसी सिलसिले में संगीतमय श्रीराम कथा एवं भव्य सन्त सम्मेलन का आयोजन दिनांक 23 नवंबर से 1 दिसंबर 2019 तक आयोजित होगा तद्नुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी/ द्वादशी दिन शनिवार, दिनांक 23 नवंबर 2019 से मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी, दिन रविवार दिनांक 1 दिसंबर 2019 तक संगीत मय श्री राम कथा एवं विराट सन्त सम्मेलन आयोजित है, व्यास पीठ पर विराजित होने के लिए श्री निकुंज आश्रम श्री धाम अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से अनन्त श्री विभूषित् जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी रामकृष्णाचार्य "रत्नेश" जी महाराज का आगमन होगा कथा का श्रवण प्रति वर्षानुसार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तथा अपरान्ह 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है कथा शिवरीनारायण मठ मंदिर परिसर पर होगी। श्री भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर के सर्वाराकार राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं मठ मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकरके भगवान का दर्शन लाभ एवं राम कथा का रसपान करके अपना जीवन धन्य बनाने की अपील की है। समस्त आगन्तुक श्रद्धालुओं के भोजन प्रसाद एवं ठहरने की व्यवस्था मठ मंदिर प्रशासन के द्वारा हर वर्ष की तरह उपलब्ध रहेगी।