बिर्रा में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर संपन्न, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की नेक पहल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बिर्रा में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर संपन्न, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की नेक पहल

बिर्रा में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर संपन्न

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की नेक पहल


रिपोर्टिंग-जितेन्द्र तिवारी बिर्रा

न्यूज सर्च@बम्हनीडीह-बिर्रा -:शिक्षक संघ जांजगीर चांपा द्वारा प्रथम हॉस्पीटल का 'सामाजिक सरोकार एवं नर सेवा ही नारायण सेवा है 'की भावना से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नि:शुल्क दवाई वितरण का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर -चाम्पा के सहयोग से रविवार दिनांक 10/11/2019को  आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में संपन्न हुआ।जिसमें डॉक्टर रजनीश पाण्डेय (न्युरोलाजीस्ट ) डॉक्टर पी एन त्रिपाठी (आप्थेल्मोलाजिस्ट  ) आंख रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मिश्रा (सामान्य रोग विषेषज्ञ)  उपस्थित रहकर नि: शुल्क जांच एवं परामर्श तथा जरुरतमन्द ,गरीब मरीजों को मुफ्त में दवाई दिये ।इसमें आज लगभग 80 मरीजों  ने लाभ उठाया ।डॉक्टरों के सहयोग के लिये प्रथम हॉस्पिटल से देवेन्द्र साहू जी (प्रबंधक ) डॉक्टर रविकांत सिंह जी ,शिव पटेल जी उपस्थित रहे ।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से मनोज तिवारी ,भुवनेश्वर देवांगन ,श्रवण थवाईत ,अमृत पटेल ,प्रवीणकुमार तिवारी ,श्रीमती इन्दु तिवारी उपस्थित रहकर मरीजों को सहयोग प्रदान किये ।उक्ताशय की जानकारी शिविर के संयोजक मनोज तिवारी ने दी ।

Pages