न्यूज़ सर्च@बिलासपुर. बिलासपुर में चकरभाटा एयरपोर्ट को चालू करने के लिए जारी संघर्ष के बीच अब शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई है। बलासपुर में हवाई सेवा शुरु करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा कदम उठाया है।
हवाई सेवा प्रारम्भ करने के लिए विधानसभा में मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं ताकि 3 सी का लाइसेंस मिल सके। गौरतलब है कि चकरभाटा एयरपोर्ट के लिए विगत माह से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। एयरपोर्ट की मांग को लेकर बिलासपुर में प्रत्येक वर्ग के लोग आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
लगातार हो रहे प्रदर्शन के कारण प्रदेश सरकार भी अब इस मामले में ध्यान दे रही है। हालहि में अनेक नेताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उनकी मांग का जायज ठहराते हुए समर्थन किया था और लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 27 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के बाद अब एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।