फर्जी जाति प्रमाण पत्र नौकरी करने वाला इंजीनियर बर्खास्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

फर्जी जाति प्रमाण पत्र नौकरी करने वाला इंजीनियर बर्खास्त

न्यूज़ सर्च@रायपुर. फर्जी जाति प्रमाण पत्र Fake caste certificate के सहारे नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ राज्य सरकार ने शक्ति करना शुरू कर दी है । राज्य सरकार ने अपनी कार्रवाई का पहला चाबुक जल संसाधन विभाग में फर्जी जाति प्रमाण पत्र Fake caste certificate के आधार पर नौकरी कर रहे सहायक अभियंता भगवती प्रसाद वर्मा पर चलाया है। जल संसाधन विभाग के अवर सचिव वृंदावन सेन ने आदेश जारी कर फर्जी इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह निर्णय उचित स्त्री प्रमाणीकरण छानबीन समिति के फैसले के बाद लिया गया है।

गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग में भगवती प्रसाद वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। फर्जी जाति प्रमाण पत्र Fake caste certificate के आधार पर नौकरी करने की शिकायत पर आयोग ने 10 अप्रैल 2017 को जांच करने के लिए जल संसाधन विभाग को पत्र लिखते हुए आदेश दिया था। वर्मा ने अपने आपको मांझी अनुसूचित जनजाति Fake caste certificate का होना बताया था। वर्मा मध्य प्रदेश के जिला खरगोन ग्राम सिलवाए का रहने वाले है। जांच के दौरान वह अपने आपको मांझी अनुसूचित जनजाति का Fake caste certificate साबित करने संबंधी संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नायब तहसीलदार बड़वा जिला खरगोन ने 10 मार्च 1993 को भगवती प्रसाद वर्मा पिता गिरधारी लाल वर्मा के नाम पर जारी मांझी अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग Department of General Adminstration के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

Pages