तालाब में कार घुसने से 8 की मौत, मृतकों की शिनाख्त हुई - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

तालाब में कार घुसने से 8 की मौत, मृतकों की शिनाख्त हुई

न्यूज सर्च@बेमेतरा- बेमेतरा में तेज रफ्तार कार के तालाब में घुसने से हुई 8 लोगों की मौत के मामले में मृतकों की पहचान हो गई है। सभी जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के रहने वाले हैं।
 मृतकों की पहचान नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम देवरी नांदल निवासी आसकरण पिता गणेश टंडन (24), संतरा बाई पति गणेश टंडन (45), सत्या पिता गणेश टंडन (35), रुहान पिता आसकरण टंडन (5 माह), अनिता पति आसकरण टंडन (22), आशा पिता गणेश टंडन (15) एवं चालक आसकरण दिवाकर ग्राम गुना थाना मुंगेली के रूप में हुई है। सभी कार क्रमांक सीजी 10 एफए 7585 में सवार होकर रिश्तेदार के घर ग्राम उसलापुर चौका आरती में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 9:15  बजे चालक आसकरण ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार शहर के मोहभट्टा वार्ड स्तिथ  तालाब में जा घुसी। कार में पानी भरने औऱ क्षमता से अधिक लोग होने के कारण दम घुटने की वजह से कार सवार सभी 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रस्सी बांधकर जेसीबी के जरिए कार को बाहर निकाला। तब तक काफी देर हो चुकी थी। सभी कार सवारो को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कार सवार सभी लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारजनो को फोन पर घटना की सूचना दी गई है। 

Pages