न्यूज सर्च@सारंगढ़. सारंगढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम घोटला बड़े में पति को मोबाईल चलाने का शौक भारी पड़ गया। जब उसकी पत्नी ने उसका ये शौक पूरा होते देखा तो उसे यह इतना नागवार गुजरा की वह फांसी के फंंदे में झूल गई।
जानकारी के अनुसार जयकिशन ने अपनी पत्नी पिंकी निषाद 20 वर्ष के पैसों से नया मोबाईल खरीद लिया। इस पर उसका उसकी पत्नी से काफी झगड़ा हुआ। जयकिशन मोबाईल वापस करने की बात कहकर घर से बाहर निकल गया और जब घर वापस पहुंचा तो उसकी पत्नी साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी। यह देख युवक के होश उड़ गये। उसने अपने घर वालों और पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। सारंगढ़ थाना प्रभारी एके खान ने स्टाफ सहित घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। विशेषज्ञों की टीम ने भी जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
नोट- लगातार खबरों से अपडेट रहने के लिए लाइक करें न्यूज़ सर्च फेसबुक पेज