Beejapur में नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

Beejapur में नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद

न्यूज़ सर्च@जगदलपुर:- बीजापुर जिले में बुधवार देर रात पुलिस और माओवादी के बीच Encounter between police and Naxalites मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए बीजापुर प्रभारी एसपी गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि देर रात सर्चिंग कर लौट रहे जवानों पर झारपल्ली के जंगल में घात लगाये बैठे नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग Encounter between police and Naxalites शुरू कर दी। इसके बाद मोर्चा संभालते हुये जवानों ने जवाबी कार्यवाही की। करीब 1 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग खड़े हुये। दुखद यह रहा कि मुठभेड़ में CRPF का एक जवान कांताप्रसाद घायल हो गया। अन्य जवानों ने तत्काल उसे इलाज के लिए चेरला के कालीपेरु अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया।

Pages