बड़ी शिद्दत व धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार शांति पूर्ण जुलूस निकाल कर मुस्लिम जमात ने निभाई अपनी भागीदारी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बड़ी शिद्दत व धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार शांति पूर्ण जुलूस निकाल कर मुस्लिम जमात ने निभाई अपनी भागीदारी

बड़ी शिद्दत व धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार

शांति पूर्ण जुलूस निकाल कर मुस्लिम जमात ने निभाई अपनी भागीदारी

न्यूज सर्च@बम्हनीडीह :- नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार लोगो ने बड़े शिद्दत व धूमधाम से मनाया। मुस्लिम जमात ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल कर अपनी भागीदारी निभाई है ।जूलूस शांतिपूर्ण  तरीके से नगर कर मस्जिद से निकाल कर बाजार पारा होते हुए बस स्टैंड चौक पहुच लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुबारकबाद दी।




मस्जिद के इमाम साहब ने हम सबके प्यारे आका मुहम्मद साहब के सन्देसों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब सारे दो जहाँ के लिए रहमत बनकर दुनिया में पैदा हुए मोहम्मद साहब सभी धर्मों के लोगों के है किसी एक के नहीं है इस्लाम हमे ईमानदारी,वतनपरस्ती,भाईचारा सिखाता है हमे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए, इस्लाम धर्म ने बहुत सी बुराइयों को खत्म किया है जिस मुसलमान के दिल मे यह सब नही है वह सच्चा मुसलमान नही हो सकता मुसलमान का ईमान भाई चारा , वतनपरस्ती ही मुसलमान बनाता है।जुलूस में मुस्लिम जमात के लोग भारी संख्या मै मौजूद थे।

Pages