कांग्रेसियों के अन्याय से प्रताड़ित महिला इंजीनियर ने कहा न्याय नही मिला छोड़ देगी नौकरी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कांग्रेसियों के अन्याय से प्रताड़ित महिला इंजीनियर ने कहा न्याय नही मिला छोड़ देगी नौकरी

राजनैतिक दबाव में किया गया मेरा अटैचमेंट - सोनल जैन

न्यूज़ सर्च@सारंगढ़:- बरमकेला जनपद पंचायत में पदस्थ
 महिला सब इंजीनियर सोनल जैन ने अपने अटैचमेंट को राजनैतिक दबाव बताया है।उनकाकहना है कि यदि कांग्रेसियों के खिलाफ उनकी लड़ाई में उन्हें न्याय नहींं मिला तो वह अपने पद सेेेे इस्तीफा दे देंगी।  

सोनल का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा बिना किसी शिकायत, उसकी जांच एवं स्पष्टीकरण के उन्हें दूसरी जगह अटैच किया गया, साथ ही अब विभागीय व्हाट्सप ग्रुपों से रिमूव कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेसी नेता लुकापारा सरपंच पति अरूण शर्मा पर विधायक के नाम पर आफिस में घुसकर ट्रांसफर कराने की धमकी देने के साथ ही अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में महिला सब इंजीनियर ने सरिया थाना में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। इसके बाद भी अब तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही की। इसके बाद उसने एसपी आफिस पहुंच कर भी न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद भी अब तक मामला पंजीबद्ध नही हुआ है। इससे क्षुब्ध होकर महिला सब इंजीनियर सोनल जैन ने राजनैतिक दबाव में हुये अटैचमेंट एवं कांग्रेसी नेता के अभद्र टिप्पणी के संबंध में न्याय नहीं मिलने पर नौकरी छोड़कर कानूनी लड़ाई लड़ने का रुख अख्तियार कर लिया है।

शासकीय कार्यालयों में हो रही महिला कर्मचारियों की उपेक्षा

रायगढ़ जिले में महिला कर्मचारियों की उपेक्षा या प्रताड़ना की बात आम होती जा रही है। 15 साल बाद सत्ता में आने के बाद कांग्रेसी नेता खुल कर मनमानी पर उतारू हैं। उनके द्वारा अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक पर मनमाने तरीके से काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। हद तो यह है कि बड़े-बड़े अधिकारी भी उनके इन मनमानी रवैए पर साथ दे रहे हैं। सारंगढ़ के तहसील कार्यालय एवं जनपद के आरईएस शाखा में में महिला इंजीनियर के साथ हुई ये घटना इसका जीता जागता उदाहरण है।  हद तो यह कि यह मामला मीडिया में उछलने के बाद कांग्रेसी विधायक से लेकर मंत्री तक के संज्ञान में आई है, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है न ही मामले में कोई जांच का आदेश दिए गए हैं।

कई शिकायतों के बाद भी जांच नहीं और मिली अटैचमेंट की सजा

महिला सब इंजीनियर सोनल जैन के संबंध में सीईओ जिला पंचायत के पास कई शिकायतें की गईं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते सीईओ ने बिना जांच किये ही महिला इंजीनियर को अटैचमेंट की सजा दे दी। अब वही सीईओ राजनीतिक दबाव से इंकार कर रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला पंचायत द्वारा इंजीनियर सोनल जैन के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
-संदीप पोयाम,सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला

क्या कहती है सब इंजीनियर

राजनैतिक दबाव में मुझे अटैच किया गया है सभी विभागीय ग्रुप से भी हटा दी गई है 17 से 24 सितम्बर तक अनुपस्थित होने के संबंध में जिला पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसके संबंध में जवाब प्रेषित कर चुकी थी किसी अन्य शिकायत के संबंध में कोई स्पस्टीकरण या जांच की मुझे जानकारी नही है।मुझे न्याय नही मिला तो नौकरी छोड़कर कानूनी लड़ाई लड़ूंगी।
-सोनल जैन,सब इंजीनियर

Pages