कामवाली बाई रखती है विजिटिंग कार्ड, सोशल मीडिया में खूब चर्चा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कामवाली बाई रखती है विजिटिंग कार्ड, सोशल मीडिया में खूब चर्चा

न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली:- आपने बड़ी-बड़ी नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों के पास विजिटिंग कार्ड तो देखा होगा, लेकिन शायद ही सुना होगा कि कोई घर में काम करने वाली बाई अपना विजिटिंग कार्ड रखती हो। पुणे की काम वाली बाई इस समय अपने विजिटिंग कार्ड को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुणे के बाधवान इलाके की रहने वाली गीता काले बताती हैं कि वह लोगों के घरों में काम करती हैं। वो डिजिटल मार्केटिंग में काम करने वाली धनश्री शिंदे के यहां भी काम करती है। एक दिन गीता एक काम छूट गया तो वह काफी दुखी थी। गीता जब धनश्री के घर काम करने पहुंची तो धनश्री ने उसके दुखी होने के कारण पूछा। गीता ने उसे सारी बात बताई। इस पर धनश्री ने गीता का आधार कार्ड लेकर उसका एक विजिटिंग कार्ड बनाया। धनश्री ने गीता को कहा कि वह विजिटिंग कार्ड सभी कालोनियों के गार्ड को देकर आए । साथ ही उस कार्ड को धनश्री ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी डाल दिया। देखते ही देखते आज गीता के पास इतने काम के लिए कॉल आ रहे हैं कि वह खुद नहीं तय कर पा रही कि वह कहां-कहां काम करें। 
कार्ड में दी सारी जानकारी
गीता के विजिटिंग कार्ड पर लिखा है, ‘घर काम मौसी इन बाधवान. आधार कार्ड प्रमाणित.’ कार्ड में गीता के काम और उसके कितने पैसे वह लेगी उसका भी जिक्र किया गया है। 

Pages