इजराइली स्पाईवेयर से हुई फोन हैकिंग के अलर्ट मैसेज राजधानी के भी कई नंबरों में - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

इजराइली स्पाईवेयर से हुई फोन हैकिंग के अलर्ट मैसेज राजधानी के भी कई नंबरों में

न्यूज सर्च@रायपुर. इजराइली स्पाईवेयर (जासूसी साफ्टवेयर) के द्वारा हाल ही में कई स्मार्ट फोन को हैक करने की कोशिश की गई थी। इसकी पुष्टि खुद व्हॉट्सएप के द्वारा की गई थी। व्हॉट्सएप ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय को जानकारी भी दी थी कि यह साइबर अटैक भारत के 1400 नंबरों पर किया गया था। चौकाने वाली बात यह कि इन साइबर अटैकर की नजर से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है। राजधानी के कई नंबरों में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की सिटिजन लैब और व्हॉट्सएप ने एसएमएस से इसकी जानकारी दी है। सैसेज के माध्यम से बताया जा रहा है कि इजराइली स्पाईवेयर वार व्हॉट्सएप कॉलिंग के जरिए फोन पर किया जा रहा है। व्हॉट्सएप ने इसे रोकने में सफलता पाई है, लेकिन इसे लेकर आप सजग रहें।


हिंदुस्तान और एचएमटी जैसी 19 बड़ी सरकारी कंपनियां हो सकती हैं बंदआपको बता दें कि इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिये कुछ अज्ञात साइबर अटैकर वैश्विक स्तर पर जासूसी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी पुष्टि खुद व्हॉट्सएप ने की है। भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस जासूसी का शिकार बने हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने इस बारे में खुद व्हॉट्सएप को पत्र लिखकर जवाब देने को कहा था। इस पर व्हॉट्सएप ने जवाब दिया है कि एक इजराइल की निगरानी करने वाली कंपनी ने पेगासस नाम का ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसके जरिए अज्ञात इकाइयां इसका उपयोग जासूसी के लिए करीब 1,400 लोगों फोन पर कर चुकी हैं।
Rabi peerzada रबी पीरजादा के समर्थन में फौजिया इलियास ने शेयर की न्यूड तस्वीरें

केस वन

मेरे मोबाइल को भी हैक करने की कोशिश की गई थी। मुझे इसकी जानकारी मेरे फोन पर 21 अक्टूबर को आए मैसेज के जरिए हुई। मैसेज में जानकारी दी गई कि मेरे फोन को मई में हैक करने की कोशिश की गई थी। मुझे भी इस पर पूरा विश्वास हुआ क्योंकि अप्रैल मई में मेरे फोन पर व्हॉट्सएप के जरिए कई वीडियो मिसकॉल आए थे। बाद में पता चला कि इसी वीडियो कॉलिंग के जरिए फोन हैक करने की कोशिश की गई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे लेकर भारत सरकार चिंतित नहीं है। कोई दूसरे देश का आदमी ऐसा करके भारतियों की निजता का हनन कर रहा है उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहा है। हमारी सुरक्षा और टेक्नोलॉजी कुछ नहीं कर पा रही है। यह चिंता का विषय है।
कामवाली बाई रखती है विजिटिंग कार्ड, सोशल मीडिया में खूब चर्चा

केस टू

एक महीने पहले यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की एक सिटिजन लैब से मैसेज आया था कि एक स्पाई वेयर सॉफ्टवेयर है, जिसे इजराइली कंपनी बनाती है। उससे मेरे फोन को हैक करने की कोशिश की गई है। व्हॉट्सएप कॉलिंग के जरिए ऐसा हुआ है। भारत में और भी कई नंबरों में ऐसा हुआ है। अगर मदद की आवश्यकता हो तो वह हेल्प कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने २९ अक्टूबर को एक ऑफिसियल मैसेज भी भेजा है।

Pages