इंजन में आग लगने से रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

इंजन में आग लगने से रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- भुवनेश्वर से मुंबई को जाने वाली एयरलाइंस के इंजन में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग जाने से उसकी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 89 यात्री सवार थे। सभी सकुशल हैं, किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ रायपुर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AIC670, Air India, A321 शुक्रवार को भुवनेश्वर से उड़ान भरकर मुम्बई जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक लाइक के इंजन में आग लग गई। जैसे ही पायलट को इसकी जानकारी हुई उसने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ रायपुर से संपर्क किया। इसके बाद आनन-फानन में एयर इंडिया की एयरलाइंस की रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 89 लोग सवार थे, जो की सभी सुरक्षित हैं। रायपुर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचा दिया गया है। यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

Pages