बिर्रा में राम नाम सप्ताह का हुआ शुभारंभ - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बिर्रा में राम नाम सप्ताह का हुआ शुभारंभ

यज्ञ समीति बिर्रा का भव्य आयोजन

न्यूज सर्च@बम्हनीडीह:-यज्ञ समिति एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा द्वारा आयोजित श्रीराम नाम सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। सर्वप्रथम मठमंदिर से श्रीराम जानकी की प्रतिमा को किर्तन भजन करते यज्ञस्थल तक लाया गया।उसके बाद विधिवत पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात 11.45 बजे किर्तन भजन सीताराम-राधेश्याम से राम नाम सप्ताह का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य यजमान रंजना सिंह-विजय बहादुर सिंह, सप्त विप्र भागवत पांडेय, चित्रभानु पांडेय, अंजनी तिवारी, संजय तिवारी, नरोत्तम पांडेय, संदीप पांडेय, संरक्षक लाल रेवतीरमण सिंह, लालबाबा, राहूलबाबा, चेतन सिंह, सोमू सिंह, सुबू बाबा, सुदर्शन दास वैष्णव, जीवनचंद यादव, घनश्याम कश्यप, रामनारायण थवाईत, घनश्याम कर्ष, श्रवणकुमार कश्यप, बिसाहूराम देवांगन, रोहनलाल कश्यप, अमरनाथ कश्यप,तिजाऊराम पटेल, सौखीलाल पटेल, बहोरन ढीमर, मसतराम, दरशराम, चमरुराम साहू, बैगाराम साहू, फिरतसिंह गोड, मन्नूलाल पटेल, रामकुमार ढीमर, साखीराम, सिलादीहा पटेल, जगराम पटेल, लक्ष्मण पटेल, मनराखन सहित यज्ञ समीति के सदस्यगण व ग्रामीण उपस्थित थे। श्रीराम नाम यज्ञ समीति के सफल संचालन हेतु समीति बनाई गई है। गांव सहित बाहर से किर्तन मंडलियां सादर आमंत्रित है।

Pages