हाईवे पर पलटा निगम का एलिवेटर बड़ा हादसा टला - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हाईवे पर पलटा निगम का एलिवेटर बड़ा हादसा टला

8 फीट की हाईट से कूदकर दो कर्मचारियों ने बचाई जान

न्यूज़ सर्च@भिलाई:- भिलाई में सुपेला घड़ी चौक के पास भिलाई नगर निगम का विशालकाय एलिवेटर हाईवे पर पलट गया। भिलाई से पावर हाउस के बीच फ्लाई ओवर निर्माण के लिए ट्यूबलर पोल की लाइट निकालने निगम के कर्मचारी एलिवेटर लेकर पहुंचे थे। दुर्घटना के दौरान दो लोगों ने 8 फीट की ऊंचाई से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। चालक एलिवेटर में ही फंसा रहा। मामले की जानकारी होने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य करके चालक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में 2 कर्मचारियों को मामूली चोट आई है। क्रेन बुलाकर एलिवेटर को हटाने का काम किया गया।
जानकारी के अनुसार भिलाई-रायपुर नेशनल हाईवे पर सुपेला घड़ी चौक के पास निगम के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर एलीवेटर से ट्यूबलर पोल के लाइट निकाल रहे थे। अचानक क्रेन को घुमाते समय वह अनियंत्रित हो गई और पलट गई। एलीवेटर के बाक्स में सवार कर्मचारी खतरे को भांप गए और 8 फीट की ऊँचाई से कूदकर जान बचाई। इससे दो कर्मचारियों के पैर में मामूली चोट आई है। वहीं चालक अंदर ही फंसा रहा।

हो सकता था बड़ा हादसा

 जिस समय यह दुर्घटना घटी यदि सुपेला घड़ी चौक का टै्रफिक सिग्नल बंद नहीं होती तो हाइवे पर बड़ा हादसा हो सकता था। यातायात विभाग और निगम के कर्मचारियों ने के्रन और जेसीबी की मदद से पलटे हुए वाहन को हटाया। इस दौरान हाईवे पर सुपेला से चंद्रा मौर्या पावर हाउस तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Pages