किसी भी तरह की अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

किसी भी तरह की अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी

अयोध्या मामले के चलते बुलाई आपातकालीन बैठक, जिले भर की पुलिस शामिल

न्यूज़ सर्च@चित्रकूट:- चित्रकूट के नए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अयोध्या मामले के चलते आपातकालीन बैठक बुलाई। इसके साथ ही जिले भर के विभिन्न थाना/चोकियों के अन्तर्गत आने वाले ग्रामपंचायतों में बैैठक बुलाई गई।
बैठक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मन्दिर एवं बाबरी मस्जिद विवाद के सम्बन्ध में आने वाले निर्णय को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुये दोनों समुदाय के लोगो के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा उसे सभी को स्वीकार करना पड़ेगा। किसी ने भी हिंसक प्रदर्शन या घटनाओं को करने की कोशिश की तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पूरे जनपद में धारा 144 लागू है। किसी भी दसा में शांति भंग बर्दास्त नही की जाएगी।

यह दिए गए सख्त निर्देश

● जो भी मामले में संज्ञान में आएंगे उस पर कार्यवाही होगी।
● अयोध्या मामले पर पुलिस संवेदनशील है किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।
● अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित किए जाने वाले पोस्ट पर है पुलिस की नजर।
● इस जनपद में हर हाल में रहेगी शांति व्यवस्था बरकरार।
● किसी भी मामले से सम्बंधित पीड़ित व्यक्ति को भटकने नही देंगे।
● डकैत मुक्त होने के बाद अब जिले की पोलिसिंग को बेहतर बनाना होगी हमारी प्राथमिकता।

रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय

Pages