न्यूज़ सर्च@जांजगीर- आम आदमी पार्टी जांजगीर जिला इकाई के कार्यकर्ता प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण शराबबंदी की वादाखिलाफी के विरोध में कचहरी चौक जांजगीर में एक दिवसीय भूखहड़ताल बैठे। इस दौरान उन्हें अच्छा जन समर्थन भी मिला, जो कि यह दर्शाता है कि जनता भी चाह रही है कि शराबबंदी राज्य में होना जरूरी हैैैैैैै। लोगों नेे कहा कि आम आदमी पार्टी नीतिगत मुद्दों को उठाने में काफी आगे है। वे लोग इस लड़ाई में इनके साथ हैं।
जिला अध्यक्ष सुरेश शांडिल्य के नेतृत्व में जिले के आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एस.डी. एम.जांजगीर को सौपा।
आम आदमी पार्टी के R.T.I. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा की पूर्ण शराब बंदी का वादा भूलकर कांग्रेस की सरकार शराब का व्यापार कर रही है। पिछली भाजपा सरकार को कोसने वाली सरकार आज उससे 1000 करोड़ ज्यादा की शराब बेच रही है।
भाजपा सरकार 3700 करोड़ की शराब बेचती थी,शराब बंदी का वायदा करने वाली कांग्रेस सरकार 4700 करोड़ की शराब बेच रही है। शायद कांग्रेस सरकार 3700 करोड़ की शराब बेचने वाली पिछली भजपा सरकार का हश्र भूल गई है। जनता इस सरकार का भी वही हश्र करेगी जो पिछली सरकार का किया था। प्रदेश के सह संयोजक चैत राम देव खटकर, ने कहा कि शराब बंदी के नाम पर भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ने छला है। प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल ने कहा कि शराब बंदी का वायदा कर सत्ता में आई सरकार ने प्रदेश को देश में शराब के उपयोग तथा बिक्री में प्रदेश को अव्वल कर जनादेश का अपमान किया है,नगरीय चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखएगी।
आज के कार्यक्रम में जिला सचिव अधिवक्ता विजय मौर्य, कोषाध्यक्ष रामगोपाल गौरहा, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जानकी यादव, पूर्व जनपद सदस्य खेमिन बाई सूर्यवंशी, जांजगीर विधानसभा अध्यक्ष रामप्यारे साहू, फूलसाय सार्वा, विनय गुप्ता, विन्देश राठौर, मुकेश दिनकर, धर्मेंद्र प्रधान, अविनाश सिंह, हरिराम कर्ष, रामनाथ कश्यप, लतेल करियारे, गुलाब बंजारे, भीखम महिलांगे, मंगल प्रसाद अजगले, हेमसागर यादव, दिनेश यादव, पीताम्बर पटेल और हसन यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।