मुख्यालय में ताला लगाकर नदारद सचिव मस्त, हितग्राही पस्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मुख्यालय में ताला लगाकर नदारद सचिव मस्त, हितग्राही पस्त

न्यूज़ सर्च@सिलादेही- राज्य सरकार एक तरफ निर्देश  जारी करती है  कि सभी अधिकारी कर्मचारी  बिना  छुट्टी लिए मुख्यालय छोड़कर  नहीं जा सकते हैं, लेकिन इसका असर क्षेत्र के  सचिव व पटवारियों पर होता नहीं दिख रहा है। वह लोग मुख्यालय में ताला लगाकर गायब हो जाते हैं और क्षेत्र की जनता उनको  खोजती रहती है।
ऐसा ही मामला बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही में देखने को मिल रहा है। यहां पदस्थ पंचायत सचिव नेतराम मांझी की मनमानी से ग्रामीण परेशान है, ग्रामीणों को अपनी समस्या लेकर दो चार होना पड़ रहा है। क्योंकि पंचायत सचिव अपने मुख्यालय सें आए दिन  अनुपस्थित रहते हैं। ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पहुंचते है,  तो भवन में ताला लटका मिलता है। लगातार सचिव की अनुपस्थिति कि वजह से ग्रामीणों कि समस्याओं का समाधान भगवान भरोसे हो रहा है। सोमवार को मुख्यालय में बैठकर लोगों की समस्या सुनने के आदेश के बाद भी सचिव कभी भी आफिस में नहीं बैठता है। न्यू सर्च की टीम 4 नवंबर दिन सोमवार को जब इस हकीकत का पता लगाने सचिव के कार्यालय पहुंची तो वहां ताला लटक रहा था। कई लोग वहां आकर जा रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो उनका एक ही जवाब था कि सचिव कभी भी कार्यालय पर नहीं मिलते। सोमवार का दिन है सोचा शायद आज बैठे होंगे तो वह लोग भी अपनी समस्या लेकर आए हैं।

Pages