न्यूज़ सर्च@रायपुर. छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव और तेजतर्रार तर्रार आईएएस अफसर आरपी मंडल का काम करने का अनोखा तरीका सिर्फ राजधानी में ही देखने को नहीं मिलेगा बल्कि अन्य जिलों को मैं भी देखने को मिलेगा। मंडल जल्दी अपना तूफानी दौरा चालू कर रहे हैं। वह बैक टू बैक अलग-अलग जिलों में अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे।
आरपी मंडल ने तय किया है कि वह इस सप्ताह में सातों दिन काम करेंगे। सोमवार से शनिवार तक वर्किंग डे पर वह मंत्रालय में अपना कामकाज निपटाएंगे। इसके बाद रविवार को छुट्टी के दिन वह संभागीय दौरा करेंगे। मंडल के साथ इस दौरे में प्रमुख सचिव गृह और जेल सुब्रत साहू स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक, राजस्व सचिव एनके खाखा, खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मार्कशीट की एमडी शम्मी आबिदी और एडीजी प्रशासन छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स अशोक जुनेजा भी रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से मुख्यसचिव का पहला दौरा कार्यक्रम जारी भी कर दिया गया है।मुख्य सचिव मंडल 24 नवंबर यानी रविवार को सरकारी विमान से रायपुर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगे और सुबह 10:15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगे। उसके बाद 1:15 बजे बिलासपुर में पहुंचकर जिला मुख्यालय में संभाग स्तरीय बैठक लेंगे। बैठक में सभी कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और डीएफओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे इस बार बैठक का मुख्य एजेंडा धान के अवैध परिवहन को रोकने का बताया जा रहा है। इसके साथ ही धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा भी की जाएगी।