वकीलों और तहसीलदार के बीच हुई मारपीट, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हुआ हंगामा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

वकीलों और तहसीलदार के बीच हुई मारपीट, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हुआ हंगामा

न्यूज सर्च@रायपुर:-  कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की पार्किंग को रोकने को लेकर शनिवार सुबह वकीलों और तहसीलदार के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा झूमा झटके तक पहुंच गया और वकीलों व तहसीलदार के बीच मारपीट तक हो गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की गई। वकीलों ने विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट में आने-जाने वाले रास्ते में वकीलों और अन्य लोगों द्वारा वाहनों की पार्किंग की जाती है। कई बार हालत यह हो जाती है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने तक अवैध रूप से पार्किंग की जाती है। इसके कारण कलेक्टर एस भारतीदासन ने कलेक्टर परिसर से होते हुए सिविल कोर्ट जाने वाले रास्ते के गेट पर शुक्रवार की शाम ताला लगवा दिया। यह वकीलों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने ताले को तोड़ दिया। यह देख कलेक्टर ने फिर शनिवार सुबह गेट पर ताला और चयन बांधकर लॉक कराया। इसे फिर वकीलों ने तोड़ दिया। तीसरी बार आज दोपहर में तहसीलदार दीपक भारद्वाज गेट को लॉक करने पहुंचे तो वकीलों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला झूमा चटकी तक पहुंच गया। वकीलों ने तहसीलदार से जमकर अभद्रता की।इसके बाद तहसीलदार ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की।

Pages