राजधानी की सड़कों में दौडऩे लगे इलेक्ट्रिक वाहन, लांचिंग के साथ ही बढ़ी डिमांड - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राजधानी की सड़कों में दौडऩे लगे इलेक्ट्रिक वाहन, लांचिंग के साथ ही बढ़ी डिमांड

रायपुर. प्रदूषण की मार से जूझ रही राजधानी में जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन Electric vehicles दौड़ते हुए दिखेंगे। वर्तमान में ई-रिक्शा तो खूब सड़कों पर दिख रहे हैं, लेकिन अब इलेक्ट्रिक स्कूटी भी मार्केट में आ गई है। कुछ महीने पहले ही राजधानी में इलेक्ट्रिक स्कूटी Electric vehicles की बिक्री शुरू हुई है। पत्रिका ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इन वाहनों को लोग तेजी से अपना रहे हैं। इसका कारण कि यह है कि इन वाहनों से प्रदूषण का स्तर कम होने के साथ ही उपभोक्ता पेट्रोल वाहन की तुलना में हर साल 25-30  हजार रुपए की बचत भी कर सकेगा।
 
गौरतलब है कि साल 2020 में एक दर्जन से अधिक विदेशी और इंडिया बेस्ट कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों Electric vehicles  को लांच करने जा रहे हैं। वर्तमान में ग्रेव्स, हीरो इलेक्ट्रिक और ओकीनोवा कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Electric vehicles लांच किया है। ग्रेव्स कंपनी की गाड़ी के सेलर महामाया मोटर्स के संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि आने वाला समय इ वाहनों Electric vehicles का है। उन्होंने बताया कि इ वाहन लेड एसिड और लिथियम ऑयन बैट्री में आ रहे हैं। इसमें लेड एसिड बैट्री वाहन सस्ते हैं तो लिथियम आयन बैट्री वाले वाहन थोड़े महंगे।
 केंद्र सरकार भी लिथियम आयन बैट्री वाहनों में सब्सिडी दे रही है। इन वाहनों की खासियत यह है कि यह न चलने पर आवाज करते हैं और न ही प्रदूषण। महज दो से ढाई घंटे में फुल चार्ज होकर इनसे 70-80 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। सही मायने में देखा जाए तो ई वाहनों के कई फायदे हैं, जिसके चलते लोगों में इसकी डिमांड बढ़ रही है।
वकीलों और तहसीलदार के बीच हुई मारपीट, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हुआ हंगामा

लो स्वीड में आरटीओ का झंझट नहीं

दिलीप अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर Electric vehicles लो और हाई स्पीड दो श्रेणियों में आते हैं। लो स्पीड वाहनों में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आरटीओ रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है। यह आसानी से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं। इसलिए यह महिलाओं और कॉलेज गोइंग स्टूडेंट की पसंद बनती जा रही है। वहीं हाई स्पीड या यानि 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दोडऩे वाले वाहन में आरटीओ रजिस्ट्रेशन लगेगा।
स्वास्थ सचिव मंडल का तूफानी दौरा बैक टू बैक जिलों में लेंगे अधिकारियों की बैठक
सालों तक चलता रहा फर्जी थाना एसपी को भनक तक नहीं

तीन साल की वारंटी

लिथियम ऑयन बैट्री वाले वाहनों Electric vehicles में ग्रेव्स सहित अन्य कंपनिया तीन साल की वारंटी दे रही हैं। तीन साल के भीतर यदि बैट्री खराब होती है तो कंपनी नई बैट्री बदलकर देगी। इस बैट्री की कीमत 20-25 हजार है, लेकिन जिस तरह सरकार इस दिशा में काम कर रही उसके मुताबिक आने वाले तीन सालों में इस बैट्री की कीमत 10-15 हजार ही रह जाएगी।


नोट:- वाट्सअप से जुड़ने के लिए लिंक क्लिक करें।

Pages