भाजपा ने चंद्रा को दी जांजगीर चाम्पा जिले की जिम्मेदारी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

भाजपा ने चंद्रा को दी जांजगीर चाम्पा जिले की जिम्मेदारी

Newssearch@जांजगीर चाम्पा:- भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष पद के लिए दर्जनभर नाम रेस में थे जिन्हे पछाड़ते हुए कृष्णकांत चंद्रा ने अपनी जगह बनाई।
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कृष्णकांत चंद्रा मौन रहकर पार्टी के प्रति समर्पण भाव से काम करने के लिए जाने जाते हैं। आरएसएस की भी पहली पसंद इसी वजह से कृष्णकांत चंद्रा थे। इतना ही नहीं कृष्णकांत चंद्रा जांजगीर लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले के चुनाव में भी अति सक्रिय थे और उनकी जीत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई, वही जिले के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल के भी विश्वासतों में गिने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कृष्णकांत चंद्रा ने दावेदारी की थी और टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने संगठन की जिम्मेदारियों को भरपूर तरीके से निभाया जिसका प्रतिफल आज उन्हें जिला अध्यक्ष के ताज के रूप में मिला है। सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय कृष्णकांत चंद्रा के जिला अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी से भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित उनके करीबियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

Pages