डकैत साधना पटेल असलहा बारूद के साथ गिरफ्तार
न्यूज़ सर्च@सतना:- सतना पुलिस ने सक्रिय कार्यवाही करते हुए एक अंतर राज्य महिला डकैत को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला डकैत साधना पटेल क्षेत्र में सक्रिय है। उसन घेराबंदी करके उसे मह अल्लाह बारूद के साथ उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सतना रियाज इकबाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीपी सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मझगवां,थाना प्रभारी सिंहपुर, थाना प्रभारी कोटर एवं महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में सतना पुलिस दस्यू विरोधी अभियान चलाया था। इस दौरान पटेल गिरोह पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी बीच पुलिस को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई की साधना पटेल दिल्ली एनसीआर, या मउरानीपुर झांसी में है। पुलिस ने उक्त ठीकानों की जानकारी प्राप्त की। उसकेे बाद 16 नवंबर को एक साथ उक्त संभावित ठीकानों पर दबिस दी गई। वहां से जानकारी प्राप्त हुई की, ईनामी डकैत साधना पटेल अपने गैंग के साथ कडियन मोड के जंगल में पुलिया के पास देखी गई है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने हेतु दबीस दी तो वह जंगल की तरफ से भागने लगी। घेराबंदी में डकैत साधना पटेल पकड़ी गई। तलासी लेने पर उसके पास से हथियार व दैनिक उपयोग की सामग्री मिली। थाना मझगवां में अपराध क्रमांक 128/19 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 ए डी एक्ट मे दर्ज कर उक्त दस्यू साधना पटेल की गिरफ्तारी की गई ।
5 अन्य बदमाश गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि विगत एक माह में सतना पुलिस द्वारा साधना पटेल सहित कुल 6 ईनामी बदमाशो को पकड़ने में सफल रही है। इसमे साधना पटेल गैंग के 10000 का इनामी रवि उर्फ रिंकू शिवहरे तथा 10000 का ईनामी दीपक शिवहरे को पूर्व में ही नयागांव पुलिस ने पकड़ा गया था। 15000 का ईनामी शिव मूरत कोल व 5000 का ईनामी धन्नू उर्फ धनपत खैरवार को मझगवां पुलिस तथा और 5000 का ईनामी दादू सिंह उर्फ पट्टीदार सिंह को बरौधा थाने द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त पकड़े गये डकैतों से 2 देसी रायफले व 2 कट्टे पुलिस द्वारा जप्त किये गये।आपराधिक पृष्ठभूमि
साधना पटेल उर्फ बेलनी पिता स्व. बुद्धविलास पटेल उम्र 21 वर्ष रामपुर पालदेव के बगहिया भरवा पुरवा चौकी भरतकूप थाना कोतवाली कर्बी जनपद चित्रकूट उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। डकैतों से संबंध इसको विरासत में मिला कुख्यात डकैत चुन्नी लाल पटेल से इसके बुआ का घनिष्ट संबंध थे। वर्ष 2015-16 में साधना अपने मुह बोले रिस्तेदार के साथ अपना घरबार छोड़ के चली गई। बाद में अनबन होने पर वापस आई व तत्समय फरार डकैत नवल धोबी से संपर्क कर नवल गिरोह की सक्रिय सदस्य बनी। साधना पटेल प्रारंभ से ही महत्वाकांक्षी किस्म की थी तथा पूरे गिरोह में अपना अधिपत्य करना व क्षेत्र में अपना आतंक स्थापित करना चाहती थी। इसी बीच नवल धोबी व उसके गैंग के कई सदस्यों को पुलिस गिरफ्त में आजाने के बाद यह स्वंय अपना गैंग बना कर, जिसमें दीपक शिवहरे,रवि उर्फ रिंकू शिवहरे, छोटू उर्फ ज्ञानेन्द्र पटेल के साथ मिलकर तराई क्षेत्र में सक्रिय बनी रही तथा सड़क ठेकेदारो, बीड़ी पत्ती ठेकेदारों आदि से रंगदारी राशि वसूल कर सक्रिय रही । इसी बीच संकर रैदास निवासी खूटहा जिला बांदा का भी साधना पटेल गिरोह के साथ जुड़ गया। वर्ष 2018 में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ राहगीरों व आमजन के साथ मारपीट व लूट की कई घटनाये की गई जो कि भरतकूप चौकी व फतेहपुर थाना क्षेत्र से संबंधित थाी । वर्ष 2018 में ही उक्त गिरोह द्वारा पथरा पाल देव से छोटेलाल सेन का उक्त गैंग द्वारा अपहरण कर फिरोती की मागं की गई जिसमें से थाना नयागांव में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस पर से पुलिस अधीक्षक सतना द्वारा 10000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। वावजूद इसके साधना पटेल व गिरोह के सदस्य क्षेत्र में मारपीट व वसूली की घटनाओं को अंजाम देते रहे तथा साधना पटेल द्वारा बबली कोल गिरोह से संपर्क कर गिरोह को लगातार क्षेत्र में अपना विस्तार करना के प्रयास किये जा रहे थे किन्तु सतना पुलिस की बढ़ती सक्रियता देख के साधना पटेल व गिरोह के सदस्य रवि, दीपक आदि विभिन्न जगहों में छूपाव हासिल किये किन्तु पुलिस ने गिरोह के पीछे लगे रहे और रवि शिवहरे व दीपक शिवहरे को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली की साधना पटेल खुद का बचाव करने हेतु दिल्ली, हरियाणा बार्डर मे रहने लगी।जप्त सामग्री
1 नग 315 बोर की देशी रायफल1 बिनडोरिया जिसमें 4 जिन्दा कारतूस व 21 खाली खोखे लगे एक नग झोला जिसमें दैनिक उपयोग की सामग्री।
आपराधिक रिकार्ड
मध्यप्रदेश1. थाना नयागांव के अपराध क्रमांक 143/18 धारा 364 ए, 342,324,149,120 बी भादवि. 25/27 आम्रस एक्ट एवं 11, 13 एडी एक्ट।
2. थाना नयागांव के अपराध क्रमांक 162/17 धारा 364 ए,34 भादवि 25/27 आमर्स् एक्ट एवं 11,13 एडी एक्ट
3. थाना नयागांव के अपराध क्रमांक 30/17 धारा 342,346 ए, 147,148,148 भादवि एवं 11,13 एडी एक्ट
4. थाना मझगवां में अपराध क्रमांक 128/19 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 ए डी एक्ट।
उत्तर प्रदेश
लगभग 3 की संख्या में अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना है जिनकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।


