जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड में रहने वाले एक पत्रकार ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता पत्रकार आजम खान ने शिकायत मे बताया की वह 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय चांपा गया हुआ था। उसे शिकायत मिली थी कि वहां पदस्थ बाबू चेतेश्वर साहू बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करता है और रिश्वत न मिलने के कारण काफी समय से उसके रिश्तेदार और दोस्त का फटाका लाईसेंस नहीं दे रहा है। आजम पीडि़त बनकर बाबू चेतेश्वर के पास गया और फटाका लाईसेंस का कागज मांगा। चेतेश्वर ने दीवाली का खर्च मांगा तो उसने उसे 500 रुपए बतौर रिश्वत दी। दूसरा लाइसेंस मांगने पर बाबू ने फिर रिश्वत की मांग की। यह सब आजम ने अपने फोन में रिकार्ड कर लिया। इसका वीडियो भी खबर के साथ है। जब बाबू को इसकी जानकारी हुई तो उसने आजम को फोन करके धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसकी पहुंच काफी ऊपर तक है। आजम ने कहा कि वह खबर प्रकाशित करेगा, बाकी क्या होगा यह शासन प्रशासन तय करेगा। इस पर बाबू ने उसे साफ कहा कि उसे कुछ हुआ तो वह उसे गोली से मरवा देगा। इससे आजम और उसके परिवार वाले काफी डरे हुए हैं। उसने बम्हनीडीह थाने में लिखित शिकायत करके अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।