राम सप्ताह में आज विधायक केशव प्रशाद चंद्रा हुए शामिल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राम सप्ताह में आज विधायक केशव प्रशाद चंद्रा हुए शामिल

बिर्रा-राम सप्ताह में आज विधायक केशवप्रसाद चंद्रा शामिल हुए




न्यूज सर्च@बम्हनीडीह/बिर्रा-:यज्ञ समिति बिर्रा व समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीराम सप्ताह में आज सामुदायिक भवन के भूमिपूजन पर बिर्रा आए जैजैपुर विधायक केशवप्रसाद चंद्रा जी यज्ञस्थल पहुंचकर पूजा अर्चना किए एवं परिक्रमा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर उन्होंने इस भब्य आयोजन के लिए यज्ञ समीति बिर्रा की सराहना की कि वर्षों से चली आ रही परम्परा आज भी चल रही है।इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी, संरक्षक लालबाबा जी,पं.नरोत्तम पांडेय,सुदर्शन वैष्णव, पूर्व सरपंच रोहनलाल कश्यप, श्रवणकुमार कश्यप, सौखीलाल पटेल,देवचंद यादव, कांशीराम श्रीवास, तिजाऊराम पटेल, फिरतसिंह, मन्नूलाल पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Pages