हावड़ा-मुंबई रूट पूरी तरह से बंद, बिलासपुर चुहचुहिया पारा में हुआ हादसा, ट्रेन यातायाात प्रभावित
न्यूज सर्च@बिलासपुर. चुहचुहिया पारा स्थित रेलवे लाइन पर बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अंडरपास निर्माण के दौरान जमीन धंस जाने से भारी भरकम क्रेन रेलवे लाइन पर गिर गई। इससे क्रेन चालक सहित कई कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया है।
गौरतलब है कि चूचूहिया पारा रेलवे लाइन के पास अंडर ब्रिज का काम चल रहा था। इस काम में भारी-भरकम क्रेन भी लगाई गई थी। अचानक मिट्टी धस जाने से ट्रेन पलट गई और वह हाई वोल्टेज लाइन को लेकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। गलीमत यह रही कि हादसे के समय कोई ट्रेन मौके से नहीं गुजरी और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। दोनो तरफ ट्रेन यातायात को रोक दिया गया। रेलवे की हाई वोल्टेज लाइन भी जमीन पर आ गई। हादसे की खबर मिलते ही अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। चुहचुहिया पारा स्थित रेलवे ट्रेक पर यातायात पूरी तरह से बंद है।


