शा. उ. मा. विद्यालय डोंगाकोहरौद में आरक्षण के मुद्दे पर छात्र संघ की अगुवाई में ओबीसी, अजा, जजा व अल्पसंख्यक कटौती पर छात्रों द्वारा रैली निकालकर प्रदर्शन
न्यूज सर्च@बम्हनीडीह/पामगढ़ :-आरक्षण के मुद्दे पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगाकोहरौद में अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति व अल्पसंख्यक छात्रों ने बेनर व नारा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागी दारी ग्राम डोंगाकोहरौद में प्रदर्शन करते हुए ग्राम भ्रमण किया गया। छात्रसंघ की मांग है कि जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी होना चाहिए तथा इसे के आधार पर आरक्षण तय किया जाना चाहिए।
आज दोपहर 04.00बजे से छात्रसंघ द्वारा स्थानीय लीलामंडली चौक से प्रदर्शन की शुरूआत की गयी। यहां पर करीब आधे घंटे के प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद ग्राम के गौटीयापारा, तेलीपारा, महामाई चौंक गरगज चौंक होते हुए रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गयी । ओबीसी वर्ग हाल ही में सरकार द्वारा इस वर्ग को दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण से संतुष्ट नहीं है। उनकी मांग है कि ओबीसी वर्ग की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण में भागीदारी होनी चाहिए जो कि 52 फीसदी है। हालाकि सरकार की ओर से लाए गए आरक्षण पर उच्चन्यायालय से स्टे हो गया है। पिछड़ा वर्ग की मांग है कि सामाजिक न्याय के लिए उन्हे उनका हक मिलना चाहिए। आज के प्रदर्शन में छात्रसंघ प्रमुख भुनेश्वर कश्यप सचिव जाँनी बंजारे, हेड ब्याय आशीष श्रीवास इन्द्रकुमार, विक्रम पटेल, संजय, रामधन, विरेन्द्र पटेल, सरिता सन्जना, दुर्गेश्वरी, नेहा, कविता, गितेश्वरी एवं अन्य सभी छात्रों शामिल हुये थे