न्यूज़ सर्च@रायपुर:- अब सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लोग ले पाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को जन चौपाल के दौरान सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध गढ़ कलेवा के सफल संचालन को देखकर यह निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टोरेट परिसर, जिला न्यायालय परिसर या फिर रेलवे स्टेशन के पास गढ़कलेवा खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई के निर्देशित भी दिए हैं।
गौरतलब है कि रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में गढ़कलेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। यहां राजधानी सहित अन्य राज्यों से लोग छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं। इतना ही नहीं जिसमें स्व सहायता समूहों की लगभग सौ महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खुलने से न सिर्फ लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद मिल पाएगा बल्कि हजारों स्थानीय महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति रायपुर के विश्वजीत मित्रा ने जन चौपाल में सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने के संबंध में मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए।