महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, आरोपी ने किया सरेंडर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, आरोपी ने किया सरेंडर

* नगरपंचायत नवागढ़ के रामजानकी वार्ड डीहपारा की घटना

* संपत्ती संबंधित विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम

न्यूज़ सर्च@जांजगीर-चांपा:- जिले के नवागढ़ विकासखंड में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां वार्ड नंबर दो डीहपारा के निवासी जमीर खान पिता सब्बीर खान ने एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवती का नाम सुनीता कुशवाहा बताया जा रहा है। वह ग्राम सिलफिली थाना जयनगर जिला सूरजपुर की रहने वाली थी। 9 साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी और तबसे दोनों एक साथ रह रहे थे। बीती रात दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी।  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने  नवागढ़ थाने में आत्म समर्पण कर कर दिया है।
नवागढ़ पुलिस के अनुसार जमीर खान ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर लिया। जिसके चलते सुनीता ने जमीर खान के खिलाफ रायपुर में धारा 376 की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच समझौता हुआ था, इसके बाद से जमीर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। सुनीता अलग रहने लगी थी। सुनीता जमीर की सम्पत्ति पर हक जता रही थी और अपने मायके से आकर जमीर खान के बड़े भाई अनवर खान से विवाद करती थी। अनवर सुनीता की हरकतों से परेशान था। हर बार की तरह सुनीता रविवार रात  नवागढ़ आई और अनवर से विवाद कर रही थी। गुस्से में आकर अनवर पत्थर लेकर सुनीता के ऊपर हमला कर दिया। इसमें गंभीर चोटे आने से सुनीता बेहोश हो गई। इस पर सुनीता को अस्पताल पहुंचाने की जगह अनवर ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग को  बुझाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इधर घटना के बाद आरोपी अनवर खान ने अपने आप को थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अनवर से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें।

 

Pages